फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI: cheating of 862 crores from banks, FIR on Trimax IT Infrastructure and Services Ltd, raids on nine locations

सीबीआई: बैंकों से 862 करोड़ की धोखाधड़ी, ट्रायमैक्स आईटी व निदेशक मदरेचा बंधुओं पर केस, नौ ठिकानों पर छापे

Mon, 11 Oct 2021 07:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

कंपनी ने एसबीआई नीत बैंकों के एक कंसोर्टियम को 862 करोड़ रुपये का चूना लगाया। एफआईआर के तुरंत बाद महाराष्ट्र में नौ ठिकानों की जांच की गई।
 

विज्ञापन
CBI: cheating of 862 crores from banks, FIR on Trimax IT Infrastructure and Services Ltd, raids on nine locations
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में ट्रायमैक्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस लि. (TIISL) और उसके निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। कंपनी व निदेशक मदरेचा बंधुओं पर आरोप है कि उन्होंने एसबीआई के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम के साथ 862.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। यह आपराधिक कृत्य वर्ष 2009 से 2017 के बीच किया गया।

विज्ञापन

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि TIISL के प्रबंध निदेशक सूर्यप्रकाश मदरेचा व निदेशक चंद्रप्रकाश मदरेचा को एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया गया है। सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों के मुंबई व कोल्हापुर आदि शहरों में स्थित निवास का कार्यालयों समेत नौ ठिकानों पर जांच की।
विज्ञापन

सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों ने वर्ष 2009 से 2017 के बीच बैंकों के एक समूह से कर्ज मंजूर कराया। इसके बाद समय समय पर इस कर्ज की सीमा बढ़ाई गई। इस निजी कंपनी के निदेशकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और अपने बहीखातों में हेराफेरी की और फंड को इधर उधर किया। इस तरह उन्होंने एसबीआई के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम के साथ 862.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed