फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Charges Own Officer For "Taking Advantage" Of People He Investigated

कार्रवाई: सीबीआई ने अपने ही डिप्टी एसपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, 55 लाख रुपये किये बरामद

Fri, 03 Jan 2025 04:59 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 04:59 AM IST
सार

एजेंसी ने डिप्टी एसपी बीएम मीणा के खिलाफ कई लोगों से अनुचित लाभ हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ये सभी लोग उसकी जांच के दायरे में थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी डिप्टी एसपी खातों और हवाला चैनलों के जरिये रिश्वत की रकम का लेनदेन करने के लिए विभिन्न बिचौलियों की सेवाएं ले रहा था।

विज्ञापन
CBI Charges Own Officer For "Taking Advantage" Of People He Investigated
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में बैंक सुरक्षा एवं धोखाधड़ी ब्रांच में तैनात अपने ही एक डिप्टी एसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर उन लोगों से अनुचित लाभ लेने का आरोप है जिनकी उसने जांच की थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सीबीआई ने आरोपी के पास से 55 लाख रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने डिप्टी एसपी बीएम मीणा के खिलाफ कई लोगों से अनुचित लाभ हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ये सभी लोग उसकी जांच के दायरे में थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी डिप्टी एसपी खातों और हवाला चैनलों के जरिये रिश्वत की रकम का लेनदेन करने के लिए विभिन्न बिचौलियों की सेवाएं ले रहा था। सीबीआई ने हाल ही में जयपुर, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली समेत 20 जगहों पर छापा मारा था। छापे के दौरान हवाला से भेजी गई 55 लाख रुपये की नकदी, 1.78 करोड़ रुपये के निवेश वाले संपत्ति के कागजात, 1.63 करोड़ रुपये के लेनदेन को दर्शाने वाली बुक एंट्री के अलावा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सीबीआई भ्रष्टाचार और अन्य कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है और गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करती है। निदेशक प्रवीण सूद का संदेश साफ है कि बाहरी कार्रवाई के लिए आंतरिक सतर्कता आवश्यक है। एजेंसी ने संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत तीन अधिकारियों को बिना जांच के बर्खास्त कर दिया, जबकि कार्मिक एवं प्रशिक्षण सेवा नियमावली के मौलिक नियम (एफआर) 56(जे) के तहत पांच को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed