{"_id":"5b5f763b4f1c1b05468b5044","slug":"cbi-boss-cleared-in-supreme-court-in-manipur-fake-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई बॉस ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई बॉस ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मणिपुर फर्जी एनकाउंटर से जुड़े 41 मामलों में से दो में चार्जशीट दाखिल की जा रही है। अगस्त तक पांच और मामलों में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। मणिपुर में सेना, पुलिस और असम राइफल्स द्वारा कथित फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। इन मामलों की जांच से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को पेश होने को कहा था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित के समक्ष सीबीआई निदेशक ने कहा कि जांच का काम जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक पांच और मुठभेड़ मामलों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी। साथ ही 20 और मामलों की जांच दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने सीबीआई निदेशक और एसआईटी के इंचार्ज से पूछा कि जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, उन में आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। सीबीआई निदेशक ने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। एसआईटी इंचार्ज ने कहा कि स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने सीबीआई निदेशक को इस पर गौर करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह सीबीआई के ‘सांप और सीढ़ी’ के खेल से थक चुकी है।