फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI books EPFO officials for sharing data of subscribers with private PF consultants receiving bribes in Guntur Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: निजी परामर्शदाताओं को पहुंचा रहे थे लाभार्थियों का डाटा, सीबीआई ने गिरफ्तार किए कई ईपीएफओ अधिकारी

Wed, 02 Feb 2022 07:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Feb 2022 07:31 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ईपीएफओ लाभार्थियों का डाटा निजी पीएफ परामर्शदाताओं को पहुंचाने वाले अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विस्तार

सीबीआई ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के 20 से अधिक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने कथित तौर पर निजी प्रॉविडेंट फंड परामर्शदाताओं से उनके सामान्य कार्य जैसे दावा निपटारा आदि करने के एवज में भुगतान एप्स से पैसे प्राप्त किए। इन अधिकारियों ने यह राशि गूगलपे, पेटीएम और फोन पे जैसे एप्स के माध्यम से प्राप्त की थी। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि ईपीएफओ के कुछ अधिकारी कदाचार में लिप्त हैं। इसके बाद सीबीआई ने गुंटूर में क्षेत्रीय कार्यालय में ईपीएफओ सतर्कता विभाग के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों की सहमति से उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए। इनकीजांच से पता चला कि ईपीएफओ लाभार्थियों की अहम जानकारियां निजी परामर्शदाताओं के साथ साझा की जा रही थी।
विज्ञापन

इस संबंध में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ईपीएफओ अधिकारियों और इस तरह के निजी पीएफ परामर्शदाताओं के बीच डाटा के आदान-प्रदान की पड़ताल से खुलासा हुआ है कि अधिकारी ईपीएफओ के कार्यालय संबंधी कार्य करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। ये अधिकारिी ईपीएफओ लाभार्थियों का यूएन, पासवर्ड और ओटीपी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां निजी पीएफ परामर्शदाताओं को दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed