फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests three more people in Hashkhali gang misdeed case

हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म: सीबीआई ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

Mon, 25 Apr 2022 02:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हंसखली (पश्चिम बंगाल)
पीटीआई, हंसखली (पश्चिम बंगाल) Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 02:11 AM IST
सार

सीबीआई ने इस मामले में पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच अपने हाथ में लेने के बाद राज्य पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
CBI arrests three more people in Hashkhali gang misdeed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हंसखली में 14 वर्षीय लड़की के कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी सीबीआई के एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान घटना में उनकी संलिप्तता स्पष्ट होने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने इस मामले में पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच अपने हाथ में लेने के बाद राज्य पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस कथित जघन्य कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। कोर्ट ने पुलिस से कहा था कि वो तत्काल सारे साक्ष्य सीबीआई को सौंपे। हाईकोर्ट इस मामले की निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने उठाए थे सवाल

भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने नादिया दुष्कर्म मामले की जांच सीबीआई को सौंपने पर कहा था कि "गनीमत है कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हांसखली दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नाबालिग पर आरोपित के साथ प्रेम संबंध रखने और गर्भवती होने का आरोप लगाया, हमें शर्म आती है। अच्छा है अब सच्चाई सामने आ जाएगी।"



ये है पूरा मामला
बता दें कि चार अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के घर में जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल के एक स्थानीय नेता का बेटा है। नाबालिग के माता-पिता ने नौ अप्रैल को थाने में केस दर्ज कराया था कि उनकी बेटी के साथ दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। दुष्कर्म का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता के बेटे पर लगा। आरोप है कि उसके साथियों ने जबरन नाबालिग के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार भी करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed