ममता के करीबी श्रीकांत मेहता को सीबीआई ने किया कोलकाता से गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत मेहता को सीबीआई ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात उन्हें भुवनेश्वर ले जाया जाएगा। सीबीआई उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश करगी। श्रीकांत पर रोज वैली चिट फंड घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
#UDATE: Shree Venkatesh Films chief Shrikant Mohta who has been arrested by the CBI in Kolkata today, in connection with Rose Valley chit fund scam, will be taken to Bhubaneswar tonight. He will be produced in Court tomorrow. pic.twitter.com/LqJEzmlJZr
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 24, 2019
बता दें कि श्रीकांत बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। श्रीकांत मेहता एसभीएफ एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं, एसभीएफ पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट प्रोडक्सन कंपनी है। एसभीएफ 120 से भी अधिक फिल्म को प्रोड्यूस कर चुकी है। वहीं फिल्म 'चोखेर बाली' और 'रेनकोट' को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह पहली बार नहीं है जब मेहता सीबीआई के रडार पर हैं, इससे पहले भी उनके प्रोडक्सन हाउस पर रोज वैली घोटाले से संबंध होने के आरोप सीबीआई लगाती रही है। सीबीआई ने बहुत बार मेहता को समन जारी किया था लेकिन उसका जवाब उन्होंने नहीं दिया।
दरअसल, रोज वैली चिटफंड घोटाला करीब 17,000 करोड़ का है। रोज वैली के चेयरमैन गौतम कुंडू मनी लॉन्ड्रिंग के कारण अभी जेल में हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सीबीआई को राज्य में घुसने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने भी सीबीआई को राज्य में किसी मामले पर प्रवेश देने से इनकार कर दिया था, हालांकि श्रीकांत की गिरफ्तारी कोलकाता से हुई है।