{"_id":"6359c79c06c1b065020568d1","slug":"cbi-arrests-pvt-firm-director-in-ponzi-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ponzi Scam Case: पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई ने प्राइवेट कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ponzi Scam Case: पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई ने प्राइवेट कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Oct 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:19 AM IST
सार
निजी कंपनी के निदेशक निदेशक संजय कुमार सिंह को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। अ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने जांच के सिलसिले में दुर्गापुर की एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि एक निजी कंपनी के निदेशक संजय कुमार सिंह को मंगलवार रात 10 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
निजी कंपनी के निदेशक को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि संजय सिंह ने 2011 में बर्दवान स्थित ‘सनमर्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन’ के तत्कालीन अध्यक्ष सौम्यरूप भौमिक के साथ मिलीभगत की थी, जो पोंजी योजना चलाता था और वित्तीय अनियमितताओं में शामिल था।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि भौमिक फिलहाल फरार है और सिंह ने 419.90 लाख रुपये की कथित तौर पर हेराफेरी की थी। पिछले महीने साहनी को इस मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन