{"_id":"636903162e486f79e90cdacb","slug":"cbi-arrests-polish-national-at-csm-international-airport-with-6-kg-heroin-maharashtra-crime-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Crime: 18 करोड़ की हेरोइन के साथ विदेशी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शिक्षक पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Crime: 18 करोड़ की हेरोइन के साथ विदेशी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शिक्षक पर केस दर्ज
Mon, 07 Nov 2022 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:37 PM IST
सार
मुंबई में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तस्करी कर लाई गई हेरोइन को भी पकड़ा गया। आइए जानते हैं राज्य में सोमवार को हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में प्रशासन और पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आए दिन दुष्कर्म और अपहरण के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों में वहां ड्रग्स की तस्करी के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए हैं। सोमवार को भी राज्य में ऐसी ही कुछ ऐसी ही घटनाएं सामने आईं। जहां मुंबई में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तस्करी कर लाई गई हेरोइन को भी पकड़ा गया। आइए जानते हैं राज्य में सोमवार को हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पोलैंड का नागरिक गिरफ्तार
सीबीआई ने सोमवार को मुंबई के सीएसएम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पोलैंड के एक नागरिक को छह किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीबीआई ने यह भी बताया कि गिरफ्तार नागरिक जैसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ जिम्बाब्वे से इथियोपिया होते हुए आ रहा था। आरोपी को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिबंधित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अरबी शिक्षक के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज
वहीं, दूसरी ओर राजधानी मुंबई में 65 वर्षीय अरबी शिक्षक के खिलाफ 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सेवरी थाने में आईपीसी की धारा 376,506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक की उम्र 65 साल बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को सेवरी इलाके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
युवक ने किशोरी का किया अपहरण
इसके अलावा मुंबई के उपनगर बांद्रा में किशोरी के अपहरण का एक और मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई के उपनगरीय बांद्रा से एक 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण हुआ था। उन्होंने बताया कि शहर के एक व्यवसायी की बेटी रविवार तड़के बांद्रा स्थित अपने आवास के पास से लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने टीम गठित करके कुछ ही घंटो में किशोरी का पता लगा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद पचा चला कि एक युवक लड़की को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने रविवार रात युवक और लड़की को उपनगर दहिसर में ट्रैक कर उसे छुड़ा लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा), 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया था।