फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests ADG of Directorate of Revenue Intelligence in Rs 25 lakh bribery case

डीआरआई के एडीजी तीन करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2020 02:26 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 02 Jan 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests ADG of Directorate of Revenue Intelligence in Rs 25 lakh bribery case
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी को तीन करोड़ रुपये घूस लेने के मामले में बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) चंद्रशेखर के रूप में हुई है। जांच एजेंसी ने दो बिचौलियों को भी गिरफ्तार है, जो एडीजी शेखर की ओर से घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने एडीजी शेखर के नोएडा, दिल्ली और लुधियाना के ठिकानों को खंगाला। सीबीआई ने बताया कि शेखर लुधियाना में डीआरआई के एडीजी के रूप में तैनात हैं। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, अनूप जोशी और राजेश ढांडा को 25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जो शेखर की ओर से घूस ले रहे थे। 
विज्ञापन


पूछताछ में एडीजी शेखर का नाम सामने आया। संदेह के घेरे में आए एडीजी को बाद में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी का कहना है कि जोशी क्लीयरिंग हाउस का एजेंट है, जबकि ढांडा एडीजी शेखर का करीबी दोस्त है। सीबीआई एडीजी शेखर से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में डीआरआई ने मारा था छापा

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि डीआरआई ने पिछले साल जून में विभिन्न निर्यातकों को सेवा उपलब्ध कराने वाली एक निजी क्लीयरिंग एजेंसी के यहां छापा मारा था। इस दौरान डीआरआई ने एक निर्यातक से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जोशी और ढांडा ने एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से तीन करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए जोशी और ढांडा को सीबीआई ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed