फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests additional divisional railway manager 6 others in Rs 50 lakh bribery case

Bribery Case: CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की घूसखोरी के आरोप में रेलवे ADRM समेत छह गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 05:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, हरिओम नाम के एक व्यक्ति को भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी (1997 बैच) जितेंद्र पाल सिंह के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। इसके बाद जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
CBI arrests additional divisional railway manager 6 others in Rs 50 lakh bribery case
Bribery Case - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने रविवार को कथित रूप से 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गुवाहाटी में तैनात एक अतिरिक्त रेल मंडल प्रबंधक, एक बिचौलिए और एक हवाला ऑपरेटर सहित छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, हरिओम नाम के एक व्यक्ति को भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी (1997 बैच) जितेंद्र पाल सिंह के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसके बाद जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

इस काम के लिए घूसखोरी करता था जितेंद्र सिंह
आरोप था कि जितेंद्र सिंह ने निजी ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के इरादे से अनुबंध देने, माप पुस्तिका तैयार करने, चालू खाता बिलों की प्रोसेसिंग, लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करने और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य के साथ-साथ सुरक्षा जमा  और बैंक गांटरी को जल्द जारी करने के लिए साजिश रची थी। 
 

मुख्य अभियंता के पद पर था जितेंद्र सिंह
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जब जितेंद्र सिंह न्यू जलपाईगुड़ी में मुख्य अभियंता (निर्माण) के पद पर तैनात थे, तब उन्होंने नियमित रूप से कई ठेकेदारों से रिश्वत की मांग की और रिश्वत को स्वीकार किया। 
 

विज्ञापन

ठेकेदार और हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार
रिश्वत की राशि एक ठेकेदार श्यामल कुमार देब के जरिए भेजी गई थी, जो दिल्ली स्थित हवाला ऑपरेटर विनोद कुमार सिंघल के माध्यम से इसे चैनलाइज करता था, जिसे भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
 

आरोपी को दबोचने के लिए सीबीआई ने बिछाया जाल
एजेंसी ने कहा, संभावित रिश्वतखोरी की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने एक जाल बिछाया गया, जिसके बाद सिंह के एक परिचित को अधिकारी की ओर से कथित तौर पर पचास लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। बाद में सीबीआई ने अधिकारी और हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया और उन्हें रविवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत किया जाएगा।
 

इन ठिकानों पर ली गई तलाशी, 47 लाख नकद जब्त
प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली, नरौरा, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर एडीआरएम और अन्य के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें करीब 47 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। एजेंसी ने पैसे की व्यवस्था करने वाले ठेकेदार देब, हरिओम के ड्राइवर योगेंद्र कुमार सिंह और दिल्ली में हवाला दुकान के कैशियर दिलावर खान और संजीत रे को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed