{"_id":"5fe1f7e6e9d6612c3c242bf8","slug":"cbi-arrests-a-resident-of-srinagar-on-allegations-of-running-an-online-child-sexual-abuse-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बाल शोषण रैकेट चला रहा था श्रीनगर का शख्स, सीबीआई ने धर दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन बाल शोषण रैकेट चला रहा था श्रीनगर का शख्स, सीबीआई ने धर दबोचा
Tue, 22 Dec 2020 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने श्रीनगर के 35 वर्षीय एक निवासी को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से इंटरनेट पर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री अपलोड करता था और इस कृत्य में अमेरिका में रह रही उसकी पत्नी उसकी सहायक थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी अमेरिकी बच्चों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने अपने बयान में आरोपी का नाम नहीं बताया था। अधिकारियों के अनुसार उसकी पहचान नियाज़ अहमद मीर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
आरोपी को मंगलवार को श्रीनगर में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ यह रैकेट चला रहा था। उसकी पत्नी तमारा स्टेनली (34) संभवत: अमेरिकी नागरिक है। वह वाशिंगटन प्रांत में रहती है। उसे इसी साल 25 जून को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने आरोपी के कहने पर अमेरिका में नाबालिग बच्चों का शोषण किया और उनके वीडियो इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा कि यह आरोप है कि आरोपी ने वित्तीय लाभ के लिए उन वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया। वह अमेरिका में कई नाबालिगों के साथ सीधे संपर्क में भी था।