{"_id":"5fe25b7b8ebc3e3c833a7d2d","slug":"cbi-arrests-a-kashmiri-man-in-charge-of-selling-child-porn-video-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो, तस्वीरें बेचने के आरोप में कश्मीर से एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो, तस्वीरें बेचने के आरोप में कश्मीर से एक गिरफ्तार
Wed, 23 Dec 2020 02:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें बेचने के रैकेट का भंडाफोड़ करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनगर का रहना वाला है और अमेरिका में रह रही अपनी पत्नी की मदद से वहां के बच्चों को निशाना बनाता था। सीबीआई ने उसके खिलाफ पॉक्सो व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपी को श्रीनगर की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया, आरोपी की पत्नी अमेरिकी नागरिक है और वाशिंगटन में रहती है। वह अपने पति के निर्देश पर बच्चों का यौन शोषण करती और उसके वीडियो रिकॉर्ड करती थी। इन वीडियो को वह आरोपी को भेज देती थी।
विज्ञापन
आरोपी डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो व सामग्री अपलोड कर पैसा कमाता था। अगर पीड़ित बच्चे उसकी पत्नी का कहना मानने से इनकार करते थे तो वह उनके वीडियो और तस्वीरें उनके परिवारवालों को साझा करने की धमकी देता था। सीबीआई ने आरोपी के घर पर छापा मारा था, जिसमें तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और कई हाथ से लिखे दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
सीबीआई बच्चों के यौन शोषण को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम रही है। बीते 16 नवंबर को सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले जूनियर इंजीनियर को 50 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी डार्क वेब पर उनके वीडियो और तस्वीरें बेचता था।