{"_id":"630a46344f5910774f241d17","slug":"cbi-arrests-3-people-close-to-anubrata-in-post-poll-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद हिंसा मामला: सीबीआई ने कई ठिकानों पर की छापेमारी, अनुब्रत के करीबी तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव बाद हिंसा मामला: सीबीआई ने कई ठिकानों पर की छापेमारी, अनुब्रत के करीबी तीन लोग गिरफ्तार
Sat, 27 Aug 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:58 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई द्वारा इलाके में उनके घरों पर छापेमारी के बाद तीन लोगों को कंकलिताला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए बोलपुर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी माने जाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंडल को इस महीने की शुरुआत में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जेल में हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई द्वारा इलाके में उनके घरों पर छापेमारी के बाद तीन लोगों को कंकलिताला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए बोलपुर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों ने विधानसभा चुनाव के बाद जिले में हुई हिंसा में शामिल होने के लिए लोगों को उकसाया था। वे अनुब्रत मंडल के बहुत करीबी हैं। वे सीधे तौर पर घरों में तोड़फोड़ में शामिल थे और उनके खिलाफ कई शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके घरों से सीबीआई के कैंप कार्यालय ले जाया गया और घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन