{"_id":"605d07258ebc3ee61e7ce275","slug":"cbi-arrested-a-enforcement-officer-of-epfo-in-case-of-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सीबीआई ने ईपीएफओ की एक घूसखोर प्रवर्तन अधिकारी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: सीबीआई ने ईपीएफओ की एक घूसखोर प्रवर्तन अधिकारी को किया गिरफ्तार
Fri, 26 Mar 2021 03:26 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:26 AM IST
सार
- तमिलनाडु के त्रिपुर में तैनात महिला अधिकारी ने ली थी चार लाख रुपये की घूस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने ईपीएफओ की एक घूसखोर प्रवर्तन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तमिलनाडु के टेक्सटाइल शहर त्रिपुर में तैनात प्रवर्तन अधिकारी पर ईपीएफओ अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में चार लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की प्रवर्तन अधिकारी लोगानायकी जी. के साथ राघवी एसोसिएट्स के सुरेश और रमेश बाबू को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने एक सूचना पर छापा मारते हुए सुरेश और रमेश को उस समय दबोचा, जब वे रिश्वत देने के बाद लोगानायकी के चैंबर से बाहर आ रहे थे। तलाशी के दौरान त्रिपुर के ईपीएफओ कार्यालय में प्रवर्तन अधिकारी (इंस्पेक्टर) के ऑफिस चैंबर से चार लाख रुपये की नकद रकम बरामद की गई, जिसका उनके पास कोई हिसाब नहीं था।
विज्ञापन
पांच अन्य ठिकानों पर भी मारे छापे, मिले छह लाख रुपये
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि त्रिपुर, कोयंबटूर और चेन्नई में प्रवर्तन अधिकारी के पांच अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया। इन छापों में आरोपी प्रवर्तन अधिकारी के ठिकानों से 6.10 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा इन छापों के दौरान एक अन्य अधिकारी के चैंबर से भी करीब तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की गई, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन