{"_id":"5723b9c34f1c1b5c0ca91acc","slug":"cbi-and-ed-to-quiz-former-airforce-chief-sp-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ करेंगे सीबीआई और ईडी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ करेंगे सीबीआई और ईडी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 07:58 AM IST
सार
- जांच एजेंसी ने पूर्व वायुसेना उप प्रमुख जेएस गुजराल को भी तलब किया
- गुजराल से आज और त्यागी से सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया
विज्ञापन
एसपी त्यागी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील में घूसखोरी के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने पूछताछ के लिए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और पूर्व वायुसेना उप प्रमुख जेएस गुजराल को पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
गुजराल से शनिवार को और त्यागी से सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, इस मामले में मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी को पेश होने के लिए समन जारी किया है। त्यागी और गुजराल से सीबीआई 2013 में भी लंबी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि इटली की अदालत के इस मामले में कुछ लोगों को दोषी करार देने के फैसले के बाद इन दोनों से पूछताछ करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
इटली के कोर्ट के फैसले में कई जगह त्यागी का नाम आया है। इस फैसले की प्रति मिलने के बाद सीबीआई ने त्यागी और गुजराल से पूछताछ के लिए सवाल तैयार कर लिए हैं। 2005 से 2007 के दौरान वायुसेना प्रमुख रहे त्यागी पर हेलीकॉप्टर की उड़ान की ऊंचाई की शर्तों में बदलाव करने का आरोप है। हालांकि पूर्व वायुसेना प्रमुख आरोपों से इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि यह फैसला सरकार के स्तर पर संयुक्त रूप से लिया गया था।
विज्ञापन
वहीं, ईडी की ओर से पहली बार त्यागी को तलब किया गया है। समझा जाता है कि त्यागी को अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के नियमों के तहत यह समन जारी किया गया है।
इस डील के संबंध में ईडी ने 2014 में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें त्यागी समेत 21 लोगों के नाम हैं। ईडी मामले में दिल्ली के कारोबारी गौतम खेतान के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुका है। 3600 करोड़ रुपये के इस सौदे में 360 करोड़ रुपये की घूस दिए जाने का आरोप है।