{"_id":"57e169f24f1c1bf63aa82400","slug":"cauvery-issue-sc-orders-karnataka-to-release-6-000-cusecs-of-water-for-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी विवाद: कर्नाटक को 27 सितंबर तक रोजाना देना होगा 6,000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी विवाद: कर्नाटक को 27 सितंबर तक रोजाना देना होगा 6,000 क्यूसेक पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से 27 सितंबर तक रोजाना कावेरी नदी का 6000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने के लिए कहा है। मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक हुई सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कर्नाटक को बुधवार से लेकर 27 सितंबर तक रोजाना 6000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कर्नाटक का कहना था कि अगर और पानी देने का आदेश दिया गया तो उसे अपने पेयजल के लिए जरूरी पानी से समझौता करना पड़ेगा लेकिन पीठ ने इस दलील को नकार दिया। साथ ही पीठ ने केंद्र सरकार को चार हफ्ते के भीतर कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
यह निर्देश कर्नाटक के लिए झटका है क्योंकि उसका कहना था कि जब तक कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण में दायर उसकी अपील का निपटारा नहीं हो जाता तब तक बोर्ड का गठन न किया जाए। अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन