फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle Scam Anubrata Mondal daughter to present herself before ED on wednesday news in hindi

पशु तस्करी मामला:अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या दिल्ली गईं, ईडी करेगी पूछताछ

Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से इस मामले में अदालत में जो चार्जशीट जमा की गई है, उसमें सुकन्या की संपत्ति का भी ब्योरा दिया गया है। 

विज्ञापन
Cattle Scam Anubrata Mondal daughter to present herself before ED on wednesday news in hindi
सुकन्या मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या इस मामले में ईडी की पूछताछ के लिए दिल्ली गई है। ईडी उससे अपने मुख्यालय में बुधवार को पूछताछ करेगी। इससे पहले सुकन्या को ईडी ने गत 27 अक्टूबर को दिल्लीतलब किया था लेकिन बंगाल से बाहर होने का हवाला देकर सुकन्या नहीं गई थीं। उसके बाद ईडी ने सुकन्या को दूसरी बार नोटिस भेजा, जिस पर सुकन्या राष्ट्रीय राजधानी गई है। 
विज्ञापन


सुकन्या के साथ उसके अकाउंटेंट मनीष कोठारी व तृणमूल नेता राजीव भट्टाचार्य भी गए हैं। उन दोनों से भी ईडी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से इस मामले में अदालत में जो चार्जशीट जमा की गई है, उसमें सुकन्या की संपत्ति का भी ब्योरा दिया गया है। 
विज्ञापन


चार्जशीट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2013-14 में सुकन्या की आय तीन लाख 10 हजार रुपए थी, जो वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर एक करोड़ 48 लाख रुपए हो गई है। सीबीआइ को सुकन्या के नाम कम से कम तीन करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपाजिट होने का भी पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed