फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAT ordered to SSC for conduct medical examination again for CISF candidate 

टैटू के कारण नौकरी नहीं पाने वाले सीआईएसएफ उम्मीदवार को कैट से राहत, दोबारा होगी मेडिकल परीक्षा 

Wed, 12 Sep 2018 12:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
CAT ordered to SSC for conduct medical examination again for CISF candidate 
प्रतीकात्मक तस्वीर

बायीं कलाई पर टैटू की वजह दो बार मेडिकली अनफिट करार दिए गए सीआईएसएफ उम्मीदवार जगबीर को मंगलवार को कैट से बड़ी राहत मिली। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए एसएन टेरडल और केएन श्रीवास्तव की बेंच ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को दो महीने में उम्मीदवार की दोबारा मेडिकल परीक्षा कराने का आदेश दिया। बेंच ने कहा कि परीक्षा में अगर वह फिट पाया जाता है तो चार सप्ताह के भीतर सीआईएसएफ में उसे नियुक्ति दी जाए।

विज्ञापन


टैटू की वजह से हरियाणा निवासी जगबीर को अनफिट करार देने वाले रिव्यू मेडिकल बोर्ड को फैसले पर हैरानी जताते हुए बेंच ने कहा कि टैटू की वजह को किसी को अनफिट घोषित नहीं किया जा सकता है। ऐसा किसी भी सरकारी गाइडलाइंस में नहीं लिखा है।  
विज्ञापन


दरअसल, जगबीर ने 2016 में दिल्ली पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सीआईएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा दिया था। तीन चरणों में हुई परीक्षा में उसने प्री और लिखित परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन बायीं कलाई पर टैटू की वजह से शारीरिक परीक्षा में रिव्यू मेडिकल बोर्ड ने उसे मेडिकली अनफिट करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के जरिये टैटू हटवाने के बाद उसने 2017 में रिव्यू मेडिकल बोर्ड से दोबारा जांच करने की अपील की। लेकिन इस बार भी कलाई पर टैटू की स्याही होने के कारण उसे मेडिकली अनफिट करार दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed