{"_id":"5adf41f94f1c1be2798b5f7b","slug":"casting-couch-issue-congress-leader-renuka-chowdhury-attacks-pm-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच मुद्दा: पीएम मोदी पर रेणुका चौधरी का हमला, मेरी गरिमा से हुआ खिलवाड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कास्टिंग काउच मुद्दा: पीएम मोदी पर रेणुका चौधरी का हमला, मेरी गरिमा से हुआ खिलवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
रेणुका चौधरी
- फोटो : PTI
कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। चौधरी ने संसद में हंसने के वाकये का जिक्र करते हुए उनकी हंसी पर पीएम मोदी की टिप्पणी की याद दिलाई है।
रेणुका चौधरी ने कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि संसद भी इससे अछूती नहीं है। उन्होंने कहा है कि, कास्टिंग काउच महिलाओं से विशेषाधिकार छीन कर इसे अपने निजी फायदे के लिए या किसी भी मुआवजे के बदले इस्तेमाल करना है। प्रधानमंत्री ने जब संसद में अपमानजनक तरीके से बात की थी तब एक महिला के तौर पर मेरी गरिमा से खिलवाड़ किया गया था। एक प्रधानमंत्री यह कैसे बोल सकते हैं कि मैं उनको सूर्पनखा की याद दिला रही हूं।
विज्ञापन
इससे पहले बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के बयान का समर्थन करते हुए रेणुका ने कहा था कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही कास्टिंग काउच नहीं होता, यह सभी जगह होता है और यही सच्चाई है। उन्होंने कहा कि देश की संसद भी इससे अछूती नहीं है। यह ऐसा समय है जब लोगों को 'Me Too' कैंपेन के तहत आवाज उठानी चाहिए।

#Castingcouch is taking away privileges from women & use it for your personal benefit or in lieu of any compensation. My dignity as a woman was taken away in Parliament, when PM spoke in derogatory way. How can a PM say that I remind him of Surpanakha?: Renuka Chowdhary, Congress pic.twitter.com/l2k2oPn7Ch
— ANI (@ANI) April 24, 2018
विज्ञापन
इससे पहले बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के बयान का समर्थन करते हुए रेणुका ने कहा था कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही कास्टिंग काउच नहीं होता, यह सभी जगह होता है और यही सच्चाई है। उन्होंने कहा कि देश की संसद भी इससे अछूती नहीं है। यह ऐसा समय है जब लोगों को 'Me Too' कैंपेन के तहत आवाज उठानी चाहिए।
It is not just in the film industry. It happens everywhere & it is the bitter truth. Don't imagine that Parliament is immune or other work places are immune to it. It is time that India stood up & said 'Me Too': Renuka Chowdhary, Congress on Saroj Khan's remark on Casting couch. pic.twitter.com/bDekV48xEB
— ANI (@ANI) April 24, 2018
Trending Videos
ये कहा था सरोज खान ने
Saroj Khan
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह सरोज खान ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा था कि यह सब बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। इंडस्ट्री में लड़की को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। इसलिए सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए।
सरोज खान ने कहा कि, वैसे भी यह सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्या करना चाहती है। अगर आप ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत जाओ। अगर आपके पास कला है तो अपने आपको इंडस्ट्री में बेचने की क्या जरूरत है।
बाद में हंगामा बढ़ते देख सरोज खान ने कहा कि, 'मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं।'