फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caste census is at the top in the Congress manifesto, Rahul gandhi thoughts in justice resolution manifesto

Congress Manifesto: कांग्रेस घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना सबसे ऊपर, न्याय संकल्प पत्र में राहुल के मन की बात

Wed, 28 Feb 2024 03:59 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंग लवली ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को शामिल करने की कोशिश की गई है। यह घोषणा पत्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच और उनके कार्यों के अनुसार होगी...

विज्ञापन
Caste census is at the top in the Congress manifesto, Rahul gandhi thoughts in justice resolution manifesto
घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें लगभग 50 प्रमुख विषयों के अंतर्गत समाज के हर वर्ग से जुड़ी समस्याओं को शामिल करने की कोशिश की जा रही है। इसमें जातिगत जनगणना का दावा भी शामिल होगा। इससे लोकसभा चुनावों का समीकरण प्रभावित हो सकता है। अन्य प्रमुख विषयों में महिलाओं, गरीबों, किसानों, झुग्गी झोपड़ी के लोगों और खिलाड़ियों सहित हर वर्ग शामिल होंगे। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में राहुल गांधी की सोच को सबसे अधिक अहमियत दी गई है। घोषणा पत्र को 'न्याय संकल्प पत्र' का नाम दिया जायेगा।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वे युवाओं, महिलाओं, किसानों और देश के पिछड़े समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। 2024 के बेहद महत्वपूर्ण चुनाव में कांग्रेस ने उनके इन्हीं प्रमुख मुद्दों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में जगह देने की बात कही है।  

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन का एक कॉमन एजेंडा होगा, लेकिन सभी राजनीतिक दल अपने राज्यों में अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अलग घोषणा पत्र भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी घोषणाएं बेअसर

इसके पूर्व के चुनावों में कांग्रेस ने हर गरीब युवा को बेरोजगारी भत्ता और हर गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। उसकी इन घोषणाओं का कांग्रेस पार्टी को बहुत ज्यादा लाभ नहीं हुआ था। कुछ ही समय पहले सम्पन्न हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने कई बड़ी घोषणाएं की थीं। राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 50 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करने और हर परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता देने की बात भी कही थी। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने जनता को बड़ी सहायता देने की घोषणा की थी। लेकिन इन राज्यों में भी कांग्रेस को इन बड़ी लोकलुभावन घोषणाओं का कोई लाभ नहीं हुआ था। ऐसे में उसकी इन घोषणाओं का दिल्ली में क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि वे राजधानी दिल्ली के लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार कर रहे हैं। इसमें हर वर्ग की समस्याओं को समाहित करने की कोशिश की जा रही है। इसे न्याय संकल्प पत्र का नाम दिया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंग लवली ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को शामिल करने की कोशिश की गई है। यह घोषणा पत्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच और उनके कार्यों के अनुसार होगी। इसमें दिल्ली की सभी समस्याओं को संबोधित करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed