{"_id":"586d35a54f1c1b945d159156","slug":"cash-withdrawal-limits-to-be-removed-after-assessment-by-rbi-says-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री बोले- बाजार के हालात देख कर कैश निकासी की सीमा बढ़ेगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री बोले- बाजार के हालात देख कर कैश निकासी की सीमा बढ़ेगी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
आरबीआई बाजार के हालात देख कर कैश निकासी की सीमा पर लगी रोक हटाएगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वह रिजर्व बैंक की शाखाओं में पुराने नोट जमा करने की शर्तों में किसी छूट के पक्ष में नहीं हैं। इन शर्तों से सिर्फ एनआरआई और विदेश से लौट रहे भारतीयों को ही छूट मिली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरबीआई बाजार की स्थिति को देख कर कैश निकासी की सीमा पर फैसला करेगा। कई बार फैसले कई चरणों में लिए जाते हैं। इसलिए अगर कैश निकासी की सीमा में कोई छूट होगी तो अलग-अलग चरणों में दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त साप्ताहिक कैश निकासी की सीमा 24000 रुपये है। वहीं एक दिन में एटीएम से 4500 रुपये निकाले जा सकते हैं। बैंकों 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर को खत्म हो चुकी है। अब सिर्फ रिजर्व बैंक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर ही 31 मार्च तक 500 और 1000 के पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन