फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cash withdrawal limit from ATMs increased to Rs 4,500 from Rs 2,500, effective from January 1: RBI

नए साल का तोहफा, 1 जनवरी से अब ATM से निकालिए 4500 रुपए

Sat, 31 Dec 2016 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
Cash withdrawal limit from ATMs increased to Rs 4,500 from Rs 2,500, effective from January 1: RBI
atm queue
पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को जमा करने की आखिरी तारीख खत्म होने के साथ ही आरबीआई ने कैश निकासी की सीमा 2500 रुपये से बढ़ा कर 4500 रुपये कर दी है। अब 1 जनवरी से एटीएम से हर दिन 4500 रुपये निकाले जा सकेंगे। हालांकि साप्ताहिक निकासी की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा था कि कैश निकासी की सीमा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।  नोटबंदी के बाद देश में ज्यादातर व्हाइट लेबल एटीएम में पैसोें की कमी हो गई थी क्योंकि ज्यादातर ऑपरेटरों को प्रायोजक बैंकों से कैश सोर्स करने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को 500 औैर 1000 के नोटों को बैंकों में जमा करने की आखिरी तारीख थी। हालांकि इसके बाद भी 31 मार्च तक आरबीआई के निर्धारित काउंटरों पर उचित कारण बता कर 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं। बैंकों ने 10 नवंबर से पुराने नोट जमा लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बहुत कम एटीएम 11 नवंबर को खुले थे क्योंकि ज्यादातर एटीएम को नए 2000 और 500 के नोट निकालने लायक बनाया जा रहा था। इस बीच बैंक नए नोटों की कमी से जूझते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed