फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cash seizures by tax officials rise ahead of elections in five states: CBDT

CBDT: 'पांच राज्यों में चुनाव से पहले कर अधिकारियों द्वारा नकदी जब्ती में हुई बढ़ोत्तरी', सीबीडीटी का दावा

Wed, 15 Nov 2023 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Nov 2023 07:08 PM IST
सार

CBDT: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बुधवार को बताया कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें पिछले चुनावों की तुलना अधिक नकदी जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Cash seizures by tax officials rise ahead of elections in five states: CBDT
नकदी जब्त (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले आयकर विभाग ने उन राज्यों में हुए पिछले चुनावों की तुलना में अधिक अघोषित नकदी जब्त की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले आयकर विभाग सहित प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी बढ़ाई और इस उद्देश्य के लिए बनाए गए टोल-फ्री नंबरों पर अवैध नकदी और आभूषणों के बारे में जानकारी भी हासिल की।

विज्ञापन

नितिन गुप्ता ने यहां पत्रकारों को बताया, 'जिन राज्यों में हम अभी चुनाव में हैं, हमने 2019 के राज्य विधासभा या लोकसभा चुनावों में इसी अवधि में जब्त की गई नकदी से अधिक नकदी जब्त की है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अघोषित नकदी की बहुत गहन निगरानी की जाती है और पूरी गतिविधि चुनाव आयोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण के स्तर पर समन्वित की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, इस साल राजस्थान में अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स, सोना, चांदी आदि की कुल जब्ती में तीन गुना वृद्धि हुई है। इस तरह की जब्ती 2021 में 322 करोड़ रुपये और 2022 में 347 करोड़ रुपये थी। यह जब्ती अक्तूबर 2023 तक बढ़कर 1,021 करोड़ रुपये हो गई है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मिजोरम में नवंबर में चुनाव होने हैं।
 

विज्ञापन

जुलाई में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कर अधिकारियों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी, ताकि मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त, अवैध नकदी, शराब और ड्रग्स के इस्तेमाल के संबंध में चुनाव आयोग के निर्देशों को लागू किया जा सके और उन्हें अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी साझा करने के लिए कहा गया था।
 

एसओपी के मुताबिक, कर अधिकारियों को संभावित मतदाताओं को लुभाने के लिए कूपन आधारित या मुफ्त ईंधन या नकदी के वितरण की निगरानी करने के लिए कहा गया था। जीएसटी और सीमा शुल्क अधिकारियों को वाहनों की सड़क और पारगमन जांच के प्रभावी संचालन के लिए उड़न दस्ते और निगरानी टीमों का गठन करने और अवैध व निषिद्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोदामों के सत्यापन के लिए भी कहा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed