तीसरे चरण के मतदान से पहले कर्नाटक और गोवा में आयकर ने जब्त की चार करोड़ से ज्यादा की नकदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान से पहले आयकर विभाग ने आज कर्नाटक और गोवा में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की है। एक मामले में एक व्यक्ति को रोका गया। वह 2.30 करोड़ रुपये की नकदी कार में मौजूद अतिरिक्त टायर में भरकर ले जा रहा था। यह कार शिवमोग्गा से बंगलुरू ले जाई जा रही थी। सभी नोट दो हजार के थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, गोवा में 23 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि गोवा और कर्नाटक में 19 मई को उपचुनाव भी होने हैं।#Visuals A man was intercepted & Rs 2.30 cr in cash in Rs 2,000 denomination was found stuffed inside the Spare tire in the car. It was being transported from Bengaluru to Shivamogga. Cash over Rs 4 crore has been seized in searches by Income-Tax department in Karnataka-Goa today pic.twitter.com/Cv0U78JYUC
— ANI (@ANI) April 20, 2019विज्ञापन