फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cash for query case tmc mp mahua moitra appear before ethics committee jai anant dehadrai news updates

Cash for Query: एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं महुआ मोइत्रा, देहाद्राई बोले- यह गंभीर मामला, सच बाहर आना चाहिए

Thu, 02 Nov 2023 11:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

देहाद्राई ने कहा कि 'सच बाहर आना चाहिए और मैं इसके अलावा कुछ नहीं चाहता।' उन्होंने कहा 'यह कमेटी का अधिकार है कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं।'

विज्ञापन
cash for query case tmc mp mahua moitra appear before ethics committee jai anant dehadrai news updates
जय अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हो गई हैं। एथिक्स कमेटी ने 31 अक्तूबर को महुआ को पेश होने को कहा था लेकिन टीएमसी सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में पहले से तय कार्यक्रमों के चलते कमेटी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी और 5 नवंबर के बाद कमेटी के सामने पेश होने की अपील की थी। हालांकि कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया। इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाने वाले वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा है कि 'आरोप बेहद गंभीर हैं और इस मामले में सच बाहर आना चाहिए।'
विज्ञापन


विज्ञापन


क्या बोले देहाद्राई
सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'यह बेहद गंभीर मामला है और फिलहाल मामला संसद की एथिक्स कमेटी के सामने है। यह सही नहीं होगा कि मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी करूं। मेरी विनती है कि सच बाहर आना चाहिए और मैं इसके अलावा कुछ नहीं चाहता।' देहाद्राई ने कहा 'यह कमेटी का अधिकार है कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ना तो मैं या कोई अन्य व्यक्ति यह नहीं बता सकता कि समिति को कैसे काम करना चाहिए।' बता दें कि महुआ मोइत्रा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने संसद में अदाणी ग्रुप के खिलाफ सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और महंगे उपहार लिए थे। हालांकि महुआ मोइत्रा ने आरोपों को खारिज कर दिया है लेकिन उन्होंने दर्शन हीरानंदानी के साथ अपने संसदीय लॉग इन पासवर्ड साझा करने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीती 15 अक्तूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेने का आरोप लगाया था। इससे एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने यही शिकायत सीबीआई से की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ने इस मामले को जांच के लिए संसद की एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था। एथिक्स कमेटी ने आईटी मंत्रालय से महुआ मोइत्रा के लॉगइन आईडी और आईपी एड्रेस की जांच करने को कहा। साथ ही 18 अक्तूबर को एथिक्स कमेटी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को पूछताछ के लिए बुलाया। जय अनंत देहाद्राई को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। दर्शन हीरानंदानी ने भी हलफनामा जारी कर महुआ मोइत्रा के लॉग इन डिटेल्स का इस्तेमाल करने की बात स्वीकारी। एथिक्स कमेटी ने 31 अक्तूबर को महुआ को कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया लेकिन महुआ ने अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रमों का हवाला देकर 5 नवंबर को पेश होने की इजाजत देने की मांग की लेकिन एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed