फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Election 2021: Cash and Items worth more than 248 crore ruppes seized till now in West Bengal

Bengal Election 2021: अभी तक हुई 248.9 करोड़ की जब्ती, नकद और वस्तुएं शामिल

Tue, 30 Mar 2021 11:21 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Election 2021: Cash and Items worth more than 248 crore ruppes seized till now in West Bengal
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने बताया है कि यहां अभी तक 248.9 करोड़ की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को दी। 

विज्ञापन


इस संबंध में संजय बसु ने कहा, अभी तक कुल जब्ती 258.9 करोड़ रुपये की हुई है, इसमें नकद और अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 37.73 करोड़ रुपये नकद हैं, 9.5 करोड़ रुपये की शराब है और 114.44 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान बीते शनिवार को संपन्न हुआ था। इस दौरान करीब 79.79 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। अभी बंगाल में सात चरणों के मतदान और होने हैं। वहीं, मतगणना दो मई को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव वाले क्षेत्रों में जब्त किए गए देसी बम
कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव वाले क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देसी बम और कई देसी आग्नेयास्त्र जब्त किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को नरेंद्रपुर थानाक्षेत्र के काठीपोटा गांव में एक जलाशय के समीप 48 देसी बम जब्त किए।


उन्होंने कहा कि इन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात कुलताली थानाक्षेत्र के मेरीगंज गांव में एक हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। जिसके मकान में यह अवैध हथियार निर्माण इकाई चल रही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि चार देसी आग्नेयास्त्र और एक बिन तैयार बंदूक भी जब्त की गई। इन क्षेत्रों में छह अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed