फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cases started falling in Maharashtra: 48 thousand new patients were found in 24 hours, 71 thousand leave, new cases were also reduced in Mumbai

महाराष्ट्र : चौबीस घंटे में 48 हजार नए मरीज मिले, मुंबई में भी कम आए मामले

Mon, 26 Apr 2021 09:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Apr 2021 09:14 PM IST
सार

  • लाॅकडाउन व सख्ती का अच्छा असर दिखा
  • मुंबई में भी लगातार घट रहे नए मामले

विज्ञापन
Cases started falling in Maharashtra: 48 thousand new patients were found in 24 hours, 71 thousand leave, new cases were also reduced in Mumbai
मुंबई के बीएमसी मुख्यालय के बाहर का नजारा - फोटो : PTI

विस्तार

लगता है महाराष्ट्र में लाॅकडाउन व सख्ती का अच्छा असर होने लगा है। सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 48,700 नए केस मिले हैं। बीते दिनों ये 60 हजार से अधिक हो गए थे। बीते 24 घंटे में राज्य में 71,736 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि इसी अवधि में 524 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में कोविड-19 के 524 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 65,284 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक इस महीने एक अप्रैल को सबसे कम संक्रमण के 43,183 मामले सामने आए थे जबकि दो अप्रैल को 47,827 नए मामले दर्ज किए गए थे। विभाग के मुताबिक, सोमवार को किए गए 2,22,475 नमूनों की जांच के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 2,59,72,018 नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले दो महीने में प्रतिदिन करीब 60,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 18 अप्रैल को एक ही दिन में सर्वाधिक 68,631 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले छह दिनों में 4,42,466 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को राज्य में 71,736 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। राज्य में अब तक 36,01,796 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 6,74,770 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच, मुंबई में संक्रमण के 3,840 नए मामले सामने आए जबकि 71 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुंबई में भी नए मामलों की संख्या घटी है। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 3876 नए कोविड केस सामने आए और 9150 ठीेक हुए। मुंबई में भी पहले रोज पांच हजार से अधिक नए मामले मिल रहे थे, जो अब घटने लगे हैं। 
 


रविवार तक देश की वित्तीय राजधानी में 12,783 मौतों सहित कुल मामले 6,27ए651 थे जबकि उपचाराधीन मामले 75,740 थे। वहीं मुंबई में 4 अप्रैल को रिकॉर्ड 11,163 मामले सामने आए लेकिन पिछले कुछ दिनों में सामने आने वाले नए मामलों में कमी देखने को मिली है। रविवार को कोविड-19 के 5542 नए मामले सामने आए थे।
 


मुंबई में कोविड-19 की स्थिति में सुधार डाॅ. शशांक जोशी
इस बीच महाराष्ट्र सरकार के कोविड-19 कार्यबल एक के सदस्य एवं जानेमाने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि मुंबई में हो सकता है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा हो, क्योंकि सोमवार को संक्रमण के मात्र 3792 मामले सामने आए जबकि 41,000 नमूनों की जांच की गई थी। महानगर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आकलन, जांच और प्रबंधन की जो रणनीति अपनायी गई है उसके चलते आया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘मुंबई में 41 हजार जांच पर 3792 मामले सामने आए स्पष्ट रूप से हमें आकलन, जांच और प्रबंधन रणनीति से सफलता मिल रही है। एमसीजीएम टीम को बधाई।

मन की बात में पीएम मोदी की थी डाॅ. जोशी की तारीफ 
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम में डाॅ. जोशी का नाम उल्लेखित हुआ था। डाॅ. जोशी ने बताया कि हो सकता है कि मुंबई में दूसरी लहर का उच्चतम स्तर पार हो गया हो। 

डाॅ. जोशी ने कहा कि देश जिस दूसरी लहर का सामना कर रहा है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा ‘उग्र‘ है, जैसा कि दुनिया भर में देखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि राज्य में वर्तमान प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भी वे कोविड-19 मानदंडों का सख्ती से पालन करें।

पहली बार पांच लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार अंतिम आंकड़ा सामने आने पर इस संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

बयान में कहा गया है कि 26 अप्रैल शाम छह बजे तक पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में टीका (पहली और दूसरी दोनों खुराक) ले चुके लोगों की संख्या 1.48 करोड़ से ज्यादा है।

बयान में कहा गया है कि राज्य भर में कुल 6,155 केंद्रों - 5,347 सरकारी और 808 निजी केंद्रों पर लोगों को टीके की खुराक दी गई। महाराष्ट्र में तीन अप्रैल को 4,62,735 लोगों का टीकाकरण हुआ था जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या थी। देश में महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed