{"_id":"62acf8517806ff109e2de936","slug":"case-registered-against-builder-for-flying-drone-in-mumbai-before-pm-modi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai : पीएम के दौरे से पूर्व मुंबई में ड्रोन उड़ाने पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai : पीएम के दौरे से पूर्व मुंबई में ड्रोन उड़ाने पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 18 Jun 2022 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Jun 2022 03:25 AM IST
सार
ड्रोन के बारे में पता चलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद शहर की पुलिस ने सुरक्षा उपाय के तौर पर ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैयार की थी।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले शहर में ड्रोन उड़ाते समय नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
ड्रोन के बारे में पता चलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद शहर की पुलिस ने सुरक्षा उपाय के तौर पर ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैयार की थी। घटना सोमवार को पेडर रोड इलाके में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चूंकि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पेडर रोड के रास्ते शहर के बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) जाने वाले थे, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पूरी सड़क का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सोमवार को सूचित किया कि उसने इलाके में एक ड्रोन उड़ते देखा। सूचना मिलने के बाद गामदेवी थाने के अधिकारियों ने जांच में पाया गया कि दक्षिण मुंबई में एक प्रमुख बिल्डर ने विज्ञापन के मकसद से एक भूखंड का नक्शा बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उसने पुलिस से मंजूरी भी ली थी, लेकिन कुछ शर्तों का उल्लंघन किया। बिल्डर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।