{"_id":"5bce763cbdec22174b2c261b","slug":"case-od-corruption-against-9-officers-including-former-dm-of-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के पूर्व डीएम समेत नौ अफसरों के खिलाफ दर्ज हुए भ्रष्टाचार के मुकदमे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुरादाबाद के पूर्व डीएम समेत नौ अफसरों के खिलाफ दर्ज हुए भ्रष्टाचार के मुकदमे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 23 Oct 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन सीलिंग भूमि और जेल भूमि घोटाले में फंसे मुरादाबाद के पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर और तत्कालीन एडीएम सिटी अरुण श्रीवास्तव समेत नौ अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार रात विजिलेंस ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस और मूंढापांडे थाने में गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। दोनों घोटालों में फर्जी रिपोर्ट देने वाले सदर तहसील के लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सभी के नाम मुकदमे में हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान बरेली के निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर, सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार सदर संजय कुमार, सहायक अभियंता अर्बन सीलिंग विभाग सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अर्बन सीलिंग विभाग के कनिष्ठ लिपिक हरवेंद्र कुमार, कनिष्ठ लिपिक रीता सिंह, पेशकार इंद्रजीत सिंह और फर्जी प्रपत्रों की बदौलत अर्बन सीलिंग भूमि कब्जाने की आरोपी नसीम बानो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी व साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। \
विज्ञापन
विजिलेंस ने रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने पद का दुरुपयोग कर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के कब्जे वाली अर्बन सीलिंग की करीब 68000 वर्ग मीटर भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर निजी खाताधारकों को सौंप दिया। जबकि इन अफसरों को सीलिंग भूमि प्रकरणों को सुनने का अधिकार ही नहीं था। 28 मई 2016 से लेकर 23 मई 2017 तक इन अफसरों ने सीलिंग के कुल 15 मुकदमों पर अवैध रूप से फैसला लिया।
विज्ञापन
जेल भूमि घोटाले में मूंढापांडे थाने में विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय कुमार की ओर से ही दर्ज कराए गए दूसरे मुकदमे में आईएएस जुहैर बिन सगीर, पूर्व एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार सदर संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक परवेज खां और लेखपाल सुभाष चंद्र शर्मा के साथ ही एनआरएचएम घोटाले में जेल जा चुके दवा कारोबारी व होटल संचालक सौरभ जैन, सौम्य जैन और जुल्फिकार अली को नामजद किया गया है। मुरादाबाद के अधिवक्ता दुष्यंत राज चौधरी की शिकायत पर शासन ने विजिलेंस जांच का आदेश दिया था।