{"_id":"60b2aafd8ebc3ea5ee1d2218","slug":"case-filed-on-five-policemen-for-celebrating-birthday-party-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: कोरोना काल में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बर्थडे मनाना पड़ा महंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: कोरोना काल में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बर्थडे मनाना पड़ा महंगा
Sun, 30 May 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुज।
एजेंसी, भुज।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 May 2021 02:28 AM IST
सार
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह मामला शुक्रवार रात को अंजर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। दो सप्ताह पहले हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Gujarat police
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना काल में बिना नियमों का पालन किए बर्थडे पार्टी मनाना पांच पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। गुजरात के कच्छ जिले में जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक और चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चार कांस्टेबल स्थानीय अपराध शाखा के हैं जबकि उप निरीक्षक सूरत में तैनात है। कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में उन्हें कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए एक फार्म हाउस में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए, केक काटते, पटाखे जलाते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन
फिलहाल सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 188 के तहत पांच पुलिसकर्मियों सहित कुल छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।