{"_id":"5ddba0158ebc3e54853d40dc","slug":"case-filed-for-cheating-rs-10-lakh-against-woman-in-thane-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नौकरी का झांसा देकर ठगे 10 लाख रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला ने नौकरी का झांसा देकर ठगे 10 लाख रुपये, मामला दर्ज
Mon, 25 Nov 2019 03:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
ठगी का मामला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 51 वर्षीय एक महिला के खिलाफ सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से कथित तौर 10 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रूपेश वर्मा ने पुलिस को बताया था कि शीतल खड़े ने उसे ठाणे नगर निगम में क्लर्क की नौकरी और सड़क चौड़ीकरण का ठेका दिलाने का वादा किया था।
नौपाडा पुलिस थाने के उप-निरीक्षक रमेश पाटिल ने बताया कि उसने आरोप लगाया था कि महिला ने इस काम के लिए नवम्बर 2017 से फरवरी 2018 के बीच उससे 10 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 420 के तहत रविवार को महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश जारी है।