फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case Filed Against 125 For Religious Procession Amid Pandemic In Gujarat

गुजरात : महामारी के बीच धार्मिक जुलूस निकालने के मामले में 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 12 May 2021 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 May 2021 10:43 PM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक (कलोल विभाग) वी एन सोलंकी ने बताया कि कलोल तहसील में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे निकाले गए जुलूस के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Case Filed Against 125 For Religious Procession Amid Pandemic In Gujarat
गुजरात में धार्मिक जुलूस - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात पुलिस ने गांधीनगर जिले के पालोदिया गांव में एक धार्मिक जुलूस निकालकर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का कथित रूप में उल्लंघन करने के कारण करीब 125 लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया। पुलिस उपाधीक्षक (कलोल विभाग) वी एन सोलंकी ने बताया कि कलोल तहसील में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे निकाले गए जुलूस के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 125 लोगों ने इस जुलूस में हिस्सा लिया था। सोलंकी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच ग्रामीणों को इस प्रकार की प्रार्थनाएं आयोजित नहीं करने के लिए जागरुक किए जाने और सरपंचों को इस प्रकार की सभाओं के बारे में पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग एक स्थान पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलूस में भाग लेने वालों के खिलाफ बुधवार को संतेज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया, जिनमें से 35 की पहचान कर ली गई है और शेष की पहचान की जा रही है। सोलंकी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), 269 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैला सकने वाला कृत्य) और महामारी रोग कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed