{"_id":"63a3b4b896334912797fa959","slug":"case-against-four-officers-in-case-of-rigging-in-mnrega-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat : मनरेगा में हेराफेरी के मामले में चार अफसरों पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat : मनरेगा में हेराफेरी के मामले में चार अफसरों पर केस
Thu, 22 Dec 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अमरेली।
एजेंसी, अमरेली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:06 AM IST
सार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मनरेगा योजना से जुड़े जाफराबाद तालुका पंचायत कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर जाफराबाद थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
गुजरात के अमरेली जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के लाभार्थियों के लिए आवंटित 3.30 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी के मामले में चार पंचायत अधिकारियों शक्ति सिंह जडेजा, विमल बसन, जिग्नेश वाडिया और अश्विन शियाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मनरेगा योजना से जुड़े जाफराबाद तालुका पंचायत कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर जाफराबाद थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
भारतीय वैज्ञानिक कार्तिका को बेन बैरेस स्पॉटलाइट अवॉर्ड
राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरजीसीबी) की वैज्ञानिक कार्तिका राजीव को वर्ष 2022 के बेन बैरेस स्पॉटलाइट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अमेरिकी न्यूरो बायोलॉजिस्ट डॉ. बेन बैरेस की याद में वर्ष 2019 से बायो मेडिकल व लाइफ साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल दिया जाता है। समानता की वकालत करने वाली ट्रांसजेंडर कार्तिका इस साल प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए दुनिया के 12 वैज्ञानिकों में से एक हैं।
विज्ञापन