{"_id":"579d350a4f1c1bf56e21f290","slug":"cars-and-smaller-vehicles-will-not-pay-toll-tax-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में 15 अगस्त से कार और छोटे वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में 15 अगस्त से कार और छोटे वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Sun, 31 Jul 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में 15 अगस्त से कारों और छोटे वाहनों के लिए टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट में कहा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी है कि गुजरात में 15 अगस्त से कार और छोटे वाहनों को टोल टैक्स भुगतान से छूट मिलेगी।’ वलसाड जिले में पौधरोपण अभियान में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारे मध्य वर्ग के भाई, बहन अपनी कार से बाहर जाते हैं तो उन्हें 100-150 रुपये टोल बूथ पर देना पड़ता है।
विज्ञापन
हमने उन्हें टोल टैक्स से छूट देने का निर्णय लिया है। बड़े वाहनों को अब भी टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। राज्य के कई संगठन और राजनीतिक दल टोल टैक्स खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन