फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Careless workers will not survive under the guise of Corona, disciplinary action will be dealt with video conferencing

कोरोना की आड़ में नहीं बचेंगे लापरवाह कर्मी, वीडियो कांफ्रेंसिंग से निपटेंगे अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामले

Sat, 08 Aug 2020 12:17 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Aug 2020 12:17 PM IST
सार

डीओपीटी ने अब सभी मंत्रालयों और विभागों को पत्र भेज कर कहा है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के सभी मामले फौरन निपटाए जाएं। इसके लिए संबंधित कर्मी या अधिकारी के आने का इंतजार न करें। ऐसे सभी मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद ली जाए...

विज्ञापन
Careless workers will not survive under the guise of Corona, disciplinary action will be dealt with video conferencing
Employees - फोटो : File Photo

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में लापरवाह कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई बाधित हो गई थी। कई मंत्रालय ऐसे भी हैं, जहां अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आरोपी अधिकारियों या कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके लिए कोरोना का बहाना बनाया गया।

विज्ञापन


डीओपीटी ने अब सभी मंत्रालयों और विभागों को पत्र भेज कर कहा है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के सभी मामले फौरन निपटाए जाएं। इसके लिए संबंधित कर्मी या अधिकारी के आने का इंतजार न करें। ऐसे सभी मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद ली जाए।

विज्ञापन


डीओपीटी के मुताबिक, कई मंत्रालयों में यह देखने को मिला है कि कोरोना संक्रमण के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया रोक दी गई या वह बहुत धीमी हो चली है। अब सभी जांच अधिकारियों को यह हिदायत दी गई है कि वह दुर्व्यवहार के मामले निपटाने में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर घटना हुई है, वहां से तमाम रिपोर्ट एकत्र कर गवाही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए आने-जाने में कोई दिक्कत है तो वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद लें। इस प्रणाली की मदद से आने-जाने की परेशानी को बहुत हद तक खत्म किया जा सकता है।

डीओपीटी ने कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी को यह निर्देश दिया है कि वह ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा मुहैया कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed