फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car designer Dilip Chhabria arrested in connection with an alleged cheating and forgery case

मुंबईः कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, दो जनवरी तक हिरासत में

Wed, 30 Dec 2020 02:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Car designer Dilip Chhabria arrested in connection with an alleged cheating and forgery case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप छाबड़िया की एक लग्जरी कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।  

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने छाबरिया की एक गाड़ी भी जब्त की है। हालांकि मुंबई पुलिस इस मामले अधिक जानकारी दे नहीं रही है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया के सामने रख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर फर्जी तरीके से कर्ज लेकर कई वित्तीय कंपनियों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह खुलासा किया। सोमवार देर रात गिरफ्तारी के बाद छाबड़िया को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह घोटाला तब सामने आया जब पुलिस ने दक्षिण मुंबई में दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विनिर्मित स्पोर्ट्स कार ‘डीसी अवंती’ को जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कार की पंजीकरण संख्या फर्जी है। कार के मालिक को दस्तावेज दिखाए गए जो वास्तविक पाए गए और बताया गया कि गाड़ी चेन्नई में पंजीकृत है। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी इंजन और चेसिस संख्या की अन्य कार हरियाणा में पंजीकृत मिलीं।

जांच में पता चला कि छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रत्येक डीसी अवंती कार के लिए फर्जी ग्राहकों के नाम पर औसतन 42 लाख रुपये का कर्ज लिया है। पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू फाइनेंशल सर्विसेज समेत कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को इस तरह से ठगा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा इस बात का पता लगा रही है कि धोखाधड़ी से कितना ऋण लिया गया है और कार चोरी की वजह से सरकार को कितना नुकसान हुआ है। 


आपको बता दें कि छाबड़िया ने भारत की पहली स्पोर्ट्स कार भी डिजाइन की थी। वह कार से लेकर लग्जरी बस तक सब कुछ डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं। कार के साथ ही वह नामी हस्तियों की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं। दिलीप छबड़िया की डिजाइन की गई कारें और वैनिटी वैन की कीमत करोड़ों तक जाती है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed