{"_id":"603a5d0e9836f30dcf5029aa","slug":"car-burnt-at-the-programme-centre-of-bjp-mp-kapil-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः भाजपा सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में लगी आग, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः भाजपा सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में लगी आग, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं
Sat, 27 Feb 2021 08:24 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भिवंडी
पीटीआई, भिवंडी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में भिवंडी से भाजपा सांसद कपिल पाटिल के कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी एक कार में शनिवार दोपहर को आग लग गई। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। सांसद के प्रवक्ता ने बताया कि कार उनके काफिले का हिस्सा थी और ठाणे जिले में कल्याण के पास शाहद में कार्यक्रम स्थल के नजदीक सड़क के किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि कार में अचानक अपने आप आग लग गई जिसमें पूरी गाड़ी जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
