फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Captain Amarinder Singh resignation crucial meeting of Congress party at Rahul Gandhi residence in New Delhi

कांग्रेस: पंजाब की सियासत पर राहुल गांधी के घर हुई बैठक, वेणुगोपाल और अंबिका सोनी से की चर्चा

Sun, 19 Sep 2021 12:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक चंडीगढ़ में रहेंगे और पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह शनिवार रात या रविवार सुबह तक तय कर लिया जाएगा। इस पद के लिए सुनील जाखड़ फ्रंट रनर हैं, अन्य में अंबिका सोनी, विजय इंदर सिंगला शामिल हैं।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh resignation crucial meeting of Congress party at Rahul Gandhi residence in New Delhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद, कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर संपन्न हुई। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी ने बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक चंडीगढ़ में रहेंगे और पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह शनिवार रात या रविवार सुबह तक तय कर लिया जाएगा। इस पद के लिए सुनील जाखड़ फ्रंट रनर हैं, अन्य में अंबिका सोनी, विजय इंदर सिंगला शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस उनके (नए सीएम) नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।'
विज्ञापन



बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक हुई।सूत्रों के मुताबिक बैठक में 79 विधायक शामिल हुए। हालांकि इस बैठक से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरी बनाई। बैठक में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव हुए। विधायक दल की बैठक में हाईकमान को नया सीएम चुनने का फैसला सौंपा गया है। अब सोनिया गांधी नए मुख्यमंत्री का फैसला करेंगी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत काबिलियत के साथ विधानमंडल का नेतृत्व किया और बहुत अच्छी सरकार पंजाब को दी। पंजाब के सामने की चुनौतियों को उन्होंने सामना किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने के बाद अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान करेगा नए मुख्यमंत्री का फैसला
कांग्रेस भवन में 79 विधायकों की मौजूदगी में पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने का फैसला विधायक दल ने हाईकमान पर छोड़ दिया है। अब पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी करेंगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस्तीफे के साथ नए मुख्यमंत्री को चुनने का फैसला भी हाईकमान पर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed