फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAPF recruitment SSC GD result coming Soon applicants wants all Medical fit should be given appointment letter

सीएपीएफ भर्ती के लिए एसएससी जीडी का रिजल्ट निकलने का काउंट डाउन शुरू, पीएम से लगाई ये गुहार 

Tue, 12 Jan 2021 05:24 AM IST
देव कश्यप जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jan 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
CAPF recruitment SSC GD result coming Soon applicants wants all Medical fit should be given appointment letter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी 'एसएससी' के माध्यम से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 60,210 पदों के लिए 2018 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट अब निकलने जा रहा है। चौथे वर्ष में शुरू हुए रिजल्ट के काउंट डाउन को लेकर आवेदकों में खासा जोश है, मगर उनमें से अनेक आवेदक परेशान भी हैं। वजह, इस भर्ती के लिए 85 हजार आवेदकों को मेडिकल में पास कर दिया गया है।

विज्ञापन


यानी इतने आवेदक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के तमाम मापदंड पूरे करते हैं। आवेदकों का कहना है कि इस परीक्षा का रिजल्ट चौथे साल में आ रहा है। इसके चलते बहुत से आवेदकों के अन्य मौके निकल गए हैं। इन्होंने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है कि मेडिकल फिट सभी आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिया जाए। आवेदकों ने इसके लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन



नौ जनवरी को एसएससी जीडी 2018 के आवेदकों ने 25 हजार अतिरिक्त पद बढ़वाने के लिए सोशल मीडिया पर एक दिवसीय अभियान चलाया था। इसमें करीब दो लाख आवेदकों ने भाग लिया। चूंकि अब एसएससी ने 20 जनवरी को फाइनल रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है, इसलिए आवेदक, सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों का कहना है कि यह भर्ती उनके लिए अंतिम चांस है। बहुत से युवा ऐसे हैं, जिनके पास दूसरा मौका ही नहीं है, क्योंकि उनकी आयु सीमा निकल चुकी है। अगर इस स्थिति में केंद्र सरकार मौजूदा पदों में ही 25 हजार नए पद सृजित कर देती है तो सभी मेडिकल पास आवेदकों को नौकरी मिल सकती है। खास बात है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों में इस समय एक लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह कहते हैं कि सरकार अगर 25 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ा देती है तो सभी मेडिकल पास युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। हजारों घरों में एक नई रोशनी व ऊर्जा का संचार होगा। प्रधानमंत्री मोदी, अक्सर युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं। इसके तहत वे एसएससी जीडी भर्ती के सभी मेडिकल पास युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश जारी कर सकते हैं।


रणबीर सिंह ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति नहीं दी जाती तो उनके कई वर्षों की मेहनत बेकार चली जाएगी। इस भर्ती के फाइनल रिजल्ट में सभी मेडिकल पास आवेदकों का नाम शामिल नहीं होता है तो हजारों युवा 14 फरवरी को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed