जोखिम से बच गए केंद्रीय सुरक्षा बल: सीएपीएफ, आईबी व एनडीआरएफ को 14 माह के लिए मिली हवाई यात्रा की मंजूरी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अब दोबारा से सीएपीएफ, आईबी व एनडीआरएफ के लिए दिल्ली से उत्तर पूर्व के राज्यों, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ तक हवाई सेवा यानी 'एयर कूरियर सर्विस' शुरू की गई है। इस सर्विस के लिए बीएसएफ को नोडल एजेंसी बनाया गया है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सुरक्षा बल व खुफिया एजेंसी, जिसमें सीएपीएफ, आईबी व एनडीआरएफ के जवान शामिल हैं, उनके लिए राहत की खबर है। इन बलों के जवानों को कई रूटों पर हवाई यात्रा की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। अब इंटर ग्लोब एविएशन लिमिटेड 'इंडिगो' एयरलाइंस, केंद्रीय सुरक्षा बलों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी पूरी करेगी। खास बात है कि सीएपीएफ, आईबी व एनडीआरएफ को मिली 'हवाई सेवा' 31 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
24 अप्रैल से शुरू
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अब दोबारा से सीएपीएफ, आईबी व एनडीआरएफ के लिए दिल्ली से उत्तर पूर्व के राज्यों, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ तक हवाई सेवा यानी 'एयर कूरियर सर्विस' शुरू की गई है। इस सर्विस के लिए बीएसएफ को नोडल एजेंसी बनाया गया है। हालांकि इससे पहले भी बीएसएफ ही हवाई सेवा के लिए नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी निभाती आई है। 'एयर कूरियर सर्विस' 24 अप्रैल से शुरू हो गई है।
अभी यह सेवा दिल्ली-डिब्रूगढ़-गोवाहाटी-दिल्ली, कोलकाता-अगरतला-कोलकाता, कोलकाता-आइजोल-सिलचर-कोलकाता, रूट दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली, श्रीनगर-जम्मू-श्रीनगर, दिल्ली-लेह-दिल्ली और दिल्ली-जगदलपुर-रायपुर-दिल्ली रूट पर शुरू हुई है। कोलकाता-अगरतला-कोलकाता रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को 'एयर कूरियर सर्विस' चलेगी। कोलकाता-आइजोल-सिलचर-कोलकाता के लिए सप्ताह में एक दिन शनिवार को हवाई सेवा शुरू की गई है।
दिल्ली-डिब्रूगढ़-गोवाहाटी-दिल्ली के लिए दो दिन हवाई सेवा रहेगी। यह सेवा बुधवार और शनिवार को चलेगी। दिल्ली-जगदलपुर-रायपुर-दिल्ली रूट पर सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार व रविवार को हवाई सेवा शुरू की गई है। सीएपीएफ यानी बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, असम राइफल्स, एनएसजी व आईबी के अलावा एनडीआरएफ जवानों को भी यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है।