फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAPF: 9621 paramedical personnel sanctioned for 10 lakh paramilitary personnel out of these 2554 posts vacant

CAPF: अर्धसैनिक बलों के 10 लाख जवानों पर स्वीकृत हैं 9621 पैरामेडिकल कर्मी, इनमें से भी रिक्त पड़े हैं 2554 पद

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
संसद के मौजूदा सत्र में राज्य सभा सदस्य देरेक ओब्राईन ने यह सवाल पूछा था कि सीएपीएफ के पराचिकित्सा कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की कुल संख्या कितनी है। पराचिकित्सा कर्मचारियों के रिक्त पद कितने हैं। सीएपीएफ के विभिन्न बलों के कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पराचिकित्सा कर्मचारी की संख्या का अनुपात क्या है।   
loader
CAPF: 9621 paramedical personnel sanctioned for 10 lakh paramilitary personnel out of these 2554 posts vacant
CAPF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में लगभग 10 लाख कार्मिकों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए 9621 पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत किए गए हैं। इन बलों के विभिन्न अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ के 2554 पद रिक्त पड़े हैं। सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में स्वीकृत पद 3502 हैं, जबकि रिक्त पद 1104 हैं। बीएसएफ में 1000 कार्मिकों पर पैरामेडिकल स्टाफ का अनुपात 5.48:1000 है। 



संसद के मौजूदा सत्र में राज्य सभा सदस्य देरेक ओब्राईन ने यह सवाल पूछा था कि सीएपीएफ के पराचिकित्सा कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की कुल संख्या कितनी है। पराचिकित्सा कर्मचारियों के रिक्त पद कितने हैं। सीएपीएफ के विभिन्न बलों के कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पराचिकित्सा कर्मचारी की संख्या का अनुपात क्या है।   


केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अनुसार, सीएपीएफ और असम राइफल सहित सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पैरामेडिकल स्टाफ के 9621 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2554 पद खाली पड़े हैं। असम राइफल में स्वीकृत पद 1420 हैं, जबकि रिक्त पद 151 हैं। बीएसएफ में स्वीकृत पदों की संख्या 2313 है। रिक्त पद 860 हैं। सीआईएसएफ में स्वीकृत पद 234 हैं, जबकि रिक्त पद 72 हैं। 

सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ में स्वीकृत पद 3502 हैं। रिक्त पद 1104 हैं। आईटीबीपी में स्वीकृत पद 1622 हैं, रिक्त पद 184 हैं। एसएसबी में स्वीकृत पद 530 हैं। रिक्त पदों की संख्या 183 है। असम राइफल में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 19.48:1000 है। 

  • बीएसएफ में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 5.48:1000 है। 
  • सीआईएसएफ में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 1.07:1000 है।
  • सीआरपीएफ में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 6.85:1000 है। 
  • आईटीबीपी में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 16.05:1000 है। 
  • एसएसबी में एक हजार कार्मिकों की संख्या की तुलना में तैनात किए गए पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या 5.26:1000 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed