फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canteen stores department prohibits import of two brands of liquor French Pernod Ricard and UK Diageo After PM Narendra Modi appeal 

सीएसडी ने शराब के आयात पर लगाई रोक, सेना के अधिकारियों अब नहीं मिलेंगे ये दो चर्चित ब्रांड

Fri, 19 Jun 2020 02:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 19 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Canteen stores department prohibits import of two brands of liquor French Pernod Ricard and UK Diageo After PM Narendra Modi appeal 
सांकेतिक तस्वीर

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) ने शराब के दो बेहद चर्चित ब्रांड के आयात पर रोक लगा दी है। सीएसडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के अधिकारियों को अब अपने दो पसंदीदा ब्रांड के बिना ही रहना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेरनॉड रिकार्ड और डियाजियो के आयात पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि, सीएसडी ने अभी तक इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला सिर्फ आयातित शराब का नहीं है। विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी सामान की खरीद का ही आदेश जारी किया गया था। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आयातित शराब पर प्रतिबंध से व्यापार पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि उसका शेयर बहुत कम है। फ्रेंच कंपनी पेरनॉड रिकार्ड और ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो दोनों को मिलाकर लगभग 50 फीसदी आयातित शराब आर्मी कैंटीन को सप्लाई किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएसडी पूरे भारत में लगभग 5,000 स्टोर चलाती है। जो हर साल शराब के एक करोड़ 10 लाख केस बेचती है। इसमें से लगभग आधी रम होती है जबकि 1 से 1.2 लाख केस करीब इंपोर्टेंड शराब के होते हैं। 

बता दें कि एक केस में नौ लीटर शराब या 750 एमएल की 12 बोतल होती हैं। कैंटीन में शराब डिस्काउंट में बेची जाती है। साथ ही नॉर्मल दुकानों के मुकाबले इनका रजिस्ट्रेशन अलग से होता है। एक अधिकारी ने बताया कि इस शराब को भारत में कहीं और नहीं बेचा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed