फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cancellation of top court may end soon, chief justice gives confidence

जल्द खत्म हो सकता है शीर्ष कोर्ट का गतिरोध, चीफ जस्टिस ने दिया भरोसा

Mon, 15 Jan 2018 06:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of top court may end soon, chief justice gives confidence
dipak mishra
देश की सर्वोच्च अदालत में छिड़ा संग्राम जल्द खत्म हो सकता है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के  प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। शीर्ष अदालत में सौहार्द बहाल होगा।
विज्ञापन


50 मिनट की मुलाकात के बाद चीफ जस्टिस के आवास 5, कृष्ण मेनन मार्ग के बाहर बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा, जस्टिस मिश्रा से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई। उन्होंने कहा है सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा। इससे पहले, बीसीआई के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीफ जस्टिस के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले चार जजों में तीन जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ से भी मुलाकात की। तीनों जजों ने भी उन्हें संकट हल हो जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें- निवेश के लिए संस्थागत मध्यस्थता प्रणाली की जरूरत: चीफ जस्टिस
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मनन मिश्रा ने यह नहीं बताया कि उनकी चौथे जज जस्टिस रंजन गोगोई से मुलाकात हुई या नहीं। वह शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से दिल्ली से बाहर हैं। यह दल जस्टिस आर के अग्रवाल, जस्टिस एएम खानविलकर समेत शीर्ष अदालत के कई दूसरे जजों से भी मिला। बीसीआई सोमवार को इस गतिरोध खत्म करने के उनके प्रयासों की मीडिया को जानकारी देंगे।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने भी चीफ जस्टिस मिश्रा से मुलाकात की

Cancellation of top court may end soon, chief justice gives confidence
सुप्रीम कोर्ट, जज
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने भी चीफ जस्टिस मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने शीर्ष न्यायपालिका के मौजूदा संकट को लेकर उन्हें एक प्रस्ताव भी सौंपा। जस्टिस मिश्रा से 15 मिनट की मुलाकात के बाद वरिष्ठ वकील ने कहा, चीफ जस्टिस ने एससीबीए के प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि सुप्रीम कोर्ट का माहौल जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण हो जाएगा। सर्वोच्च अदालत के संकट पर एससीबीए ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई थी। 

इसमें एक प्रस्ताव पारित कर चार वरिष्ठ जजों के चीफ जस्टिस से मतभेदों को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही यह भी कहा गया कि इस मसले पर शीर्ष अदालत की पूर्ण कोर्ट को तत्काल देखना चाहिए। एससीबीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने प्रस्ताव पास किया कि लंबित पीआईएल समेत सभी जनहित याचिकाओं के मामलों को या तो चीफ जस्टिस को खुद सुनना चाहिए अथवा उन्हें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में शामिल चार वरिष्ठ जजों को निर्णय के लिए सौंप देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई की सुप्रीम कोर्ट के सभी वरिष्ठ जज उनके प्रस्ताव पर विचार करेंगे। 

जस्टिस चेलमेश्वर से मिले सुप्रीम कोर्ट के दो जज 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एल नागेश्वर राव ने रविवार को जस्टिस जे चेलमेश्वर से उनके घर पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात बार काउंसिल के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के जस्टिस चेलमेश्वर से मिलने के बाद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed