{"_id":"650e89ebcc6ee0c8040061d3","slug":"canada-pm-justin-trudeau-criticise-by-india-users-for-his-old-tweet-on-ayman-al-zawahiri-hardeep-singh-nijjar-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: पुराने पोस्ट को लेकर फंसे कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो, निज्जर की हत्या पर भारतीय यूजर्स ने दिखाया आईना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Canada: पुराने पोस्ट को लेकर फंसे कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो, निज्जर की हत्या पर भारतीय यूजर्स ने दिखाया आईना
Sat, 23 Sep 2023 12:24 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:24 PM IST
सार
ट्रूडो की भाषा में लिखा कि 'हरदीप सिंह निज्जर की मौत, दुनिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत आतंकवाद से लड़ने, शांति को बढ़ावा देने और सुरक्षा के लिए अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : ANI
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। दरअसल भारतीय यूजर्स ने जस्टिन ट्रूडो को निशाने पर ले लिया है और उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर उन्हें आईना दिखा रहे हैं।
अयमान अल जवाहिरी की मौत पर किए ट्वीट पर घिरे ट्रूडो
बीते साल जब अमेरिका ने खूंखार आतंकी अयमान अल जवाहिरी को मौत के घाट उतारा था तो उस पर जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'अयमान अल जवाहिरी की मौत दुनिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है। कनाडा आतंकवाद से लड़ने, शांति को बढ़ावा देने और सुरक्षा के लिए अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।' यह पोस्ट जस्टिन ट्रूडो ने बीते साल अगस्त में किया था, जिस पर एक भारतीय यूजर ने अब प्रतिक्रिया देते हुए ट्रूडो की भाषा में लिखा कि 'हरदीप सिंह निज्जर की मौत, दुनिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत आतंकवाद से लड़ने, शांति को बढ़ावा देने और सुरक्षा के लिए अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।'
पेंटागन के रक्षा विशेषज्ञ ने भी ट्रूडो पर साधा निशाना
बता दें कि कनाडा में जिस हरदीप सिंह निज्जर को सामाजिक कार्यकर्ता बताया जा रहा है, वह भारत में वांछित आतंकी था। भारत द्वारा लंबे समय से निज्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अमेरिका के एक रक्षा विशेषज्ञ माइकल रुबिन ने भी कहा है कि 'हरदीप सिंह निज्जर कोई शरीफ आदमी नहीं है, उसके हाथों पर भी खून लगा है और वह कई हमलों में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो कासिम सुलेमानी के साथ किया, या ओसामा बिन लादेन के साथ किया, वैसा ही भारत ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रूडो ने गलती कर दी है। वह भारत पर आरोप लगाकर फंस गए हैं और उनसे ये भी पूछा जा सकता है कि उन्होंने एक आतंकवादी को पनाह क्यों दी।'

The death of Hardeep Singh Nijjar is a step toward a safer world. India will keep working with our global partners to counter terrorist threats, promote peace and security, and keep people here at home and around the world safe. pic.twitter.com/82WGMfNQKn
विज्ञापन विज्ञापन— Mr Sinha (@MrSinha_) September 19, 2023