{"_id":"64a3d060ac8b113d5b02a210","slug":"canada-khalistan-rally-posters-put-everywhere-warns-indian-diplomats-hardeep-singh-nijjar-murder-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को दी धमकी, लगाए पोस्टर, भारत ने कनाडा उच्चायुक्त को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Canada: खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को दी धमकी, लगाए पोस्टर, भारत ने कनाडा उच्चायुक्त को भेजा समन
Tue, 04 Jul 2023 01:37 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:37 PM IST
सार
भारत ने खालिस्तानियों की रैली को लेकर कनाडा सरकार के सामने चिंता जाहिर की है। इस पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हमारी सरकार भारतीय राजनयिकों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने और उन्हें धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी कर बुलाया है। बता दें कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक 8 जुलाई को एक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इस रैली से पहले भारतीय राजनयिकों को जगह-जगह पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी गई है।
खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों के लगाए पोस्टर
बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर्स लगाए गए हैं। खालिस्तानियों का आरोप है कि बीते दिनों कनाडा के सरे में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय राजनयिकों की भी भूमिका थी। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और भारत में वांछित था। हरदीप की बीती 18 जून को कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
भारत ने कनाडा सरकार से की शिकायत
भारत ने खालिस्तानियों की रैली को लेकर कनाडा सरकार के सामने चिंता जाहिर की है। इस पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हमारी सरकार भारतीय राजनयिकों के संपर्क में हैं। कनाडा विएना कन्वेंशन के शर्तों का पालन करेगा और राजनयिकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है। कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ लोग, पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
विदेश मंत्री ने की थी कार्रवाई की अपील
इससे पहले सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कहा कि भारत ने अपने सहयोगी देशों कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि वह खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, वरना कट्टरपंथियों के चलते हमारे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। बीते दिनों कनाडा में एक कार्यक्रम के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी झांकी प्रदर्शित की थी। इससे भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।