फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can the lockdown in West Bengal be relaxed after April 14 What does Mamata Banerjee's sign say

पश्चिम बंगाल में 14 अप्रैल के बाद मिल सकती है लॉकडाउन में छूट, ममता बनर्जी कर रहीं विचार

Thu, 09 Apr 2020 09:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 09 Apr 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Can the lockdown in West Bengal be relaxed after April 14 What does Mamata Banerjee's sign say
ममता बनर्जी ने इस्तीफे की पेशकश की - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में हर किसी के जेहन में बस एक ही सवाल है कि क्या 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटेगा या फिर ये आगे बढ़ेगा। इसको लेकर जहां अभी केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों से बात कर रही है।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लॉकडाउन में कुछ छूट के संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद, सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार सड़कों पर टैक्सियों को उतारने के लिए न्यूनतम परिवहन पर विचार कर रही है। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो गाड़ी में ड्राइवर सहित केवल चार लोग ही बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, "हमने पहले ही भोजन और अन्य सामानों की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। सामानों को ढोने के लिए यातायात की जरूरत है, लेकिन बड़े पैमाने पर नहीं।" हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि हम जो कुछ भी करें उसमें लॉकडाउन का सम्मान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार कुछ कंपनियों के कारखानों के अंदर सीमित संख्या में कर्मचारियों को काम करने की अनुमति देने के बारे में सोच रही है। उन्होंने कहा, "इस दौरान इन कर्मचारियों का हैंड सैनिटाइजर और मास्क लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।" उन्होंने कॉरपोरेट्स और उद्योग निकायों से आग्रह किया कि वे शहर के अलग-अलग हिस्सों में बाजार का समर्थन करें। ताकि, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखा जा सके और उन क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को हैंड सैनिटाइजर दिया जा सके।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के लघु उद्योगों को हैंड सैनिटाइजर और वॉशेबल क्लॉथ मास्क के निर्माण में शामिल होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उद्योग के प्रतिनिधियों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकारी लाइसेंसों की समय सीमा 31 मार्च से 30 जून तक बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed