फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   can state assembly sessions go virtual in this coronavirus pandemic

कोरोना के बीच उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र ऑनलाइन होगा?

Mon, 11 May 2020 12:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 11 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
can state assembly sessions go virtual in this coronavirus pandemic
यूपी विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। यहां तक की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी वैक्सीन ना बनने तक सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने की बात कही है लेकिन क्या सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना वास्तव में आसान है?

विज्ञापन


अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम लागू रहेंगे तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सभी विधायकों का बैठना मुश्किल हो जाएगा। कुल 403 विधायकों में 200 ही विधायक सभा में बैठकर सत्र में शामिल हो पाएंगे। 
विज्ञापन


राज्य के विधानसभा स्पीकर ह्दय नारायण दीक्षित ने जानकारी दी कि सभा में इतनी सीट नहीं है कि 403 विधायक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठ सकें। सभा में लगभग 10-12 सीटों की कमी पड़ेगी, हालांकि सत्र के दौरान काम चलता रहेगा क्योंकि सामान्य तौर पर 10-12 विधायक अनुपस्थित रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षित ने बताया कि विधानसभा का सत्र घर से नहीं हो पाएगा, ये संभव नहीं है। इसका कारण यह है कि भवन के अंदर वाद विवाद होता है, संवाद होता है, सवालों के जवाब दिए जाते हैं। फिलहाल के लिए घर से काम करने की संभावनाएं कम हैं। 

आइल ऑफ मैन की संसद टाइनवल्ड का दावा है कि दुनिया की सबसे पुरानी संसद की कार्यवाही ऑनलाइन तरीके से काम कर चुकी है। सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें की थीं। चैट बॉक्स के जरिए ये निश्चित किया जाता था कि कौन बोलेगा और हां और ना के जवाब में वोटिंग होती थी। 


हालांकि टाइनवल्ड के दो चेंबर हुआ करते थे जिसमें एक चेंबर में 24 और दूसरे चेंबर में 11 सदस्य थे। जिससे कुल 500 सदस्यों को संसद में काम करने में आसानी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed