फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Campaigning for Assembly Polls in Meghalaya and Nagaland end, Polling on Feb 27

Meghalaya-Nagaland Election: मेघालय और नगालैंड में थमा प्रचार का शोर, दोनों राज्यों में सोमवार को मतदान

Sat, 25 Feb 2023 05:49 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

Meghalaya-Nagaland Election: नगालैंड में भी शनिवार को चुनाव प्रचार शाम को थम गया। यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगालैंड में भी चुनाव 27 फरवरी को होने हैं और नतीजे दो मार्च को आएंगे...

विज्ञापन
Campaigning for Assembly Polls in Meghalaya and Nagaland end, Polling on Feb 27
Meghalaya-Nagaland Election - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर के मेघालय और नगालैंड में विधानसभा के लिए चल रहा चुनाव का शोर शनिवार शाम को चार बजे थम गया। दोनों ही राज्यों में भाजपा की गठबंधन सरकारें हैं। इस बार जहां मेघालय में भाजपा और एनपीपी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं नगालैंड में भाजपा अपनी पुरानी साथ एनडीपीपी के साथ चुनाव मैंदान में है। दोनों ही राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों समेत राष्ट्रीय पार्टियों ने धुआंधार प्रचार किया और जम कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। चुनावी शोर थमने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड में गठबंधन और मेघालय में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

भाजपा ने दोनों ही राज्यों में गृहमंत्री, रक्षामंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा। वहीं कांग्रेस से स्टार प्रचारक और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दोनों ही राज्यों में धुआंधार प्रचार किया। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, एनपीपी, कांग्रेस, यूडीपीपी और तृणमूल कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगाया। दोनों ही राज्यों में मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे दो मार्च को आएंगे। दोनों ही प्रदेशों में पोलिंग पार्टियों को शनिवार को रवाना किया गया, जबकि दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए पहले ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा चुके हैं।

विज्ञापन

मेघालय की सीमाएं सील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बिश्नोई

चुनाव के मद्देनजर मेघालय ने भारत-बांग्लादेश की सीमाओं को सील कर दिया है। इसके साथ ही असम के साथ लगने वाली सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जबरदस्त व्यवस्था की गई है। मेघालय के पुलिस महानिदेशक एलआर बिश्नोई ने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं। इस बार मैदान में 36 महिलाओं सहित 375 उम्मीदवार हैं। यहां पर विधानसभा की 60 सीटें हैं। लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92, 326 है। विकलांग व्यक्ति श्रेणी में 7478 मतदाता, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 22658 मतदाता हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 81,443 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगालैंड में भी शनिवार को चुनाव प्रचार शाम को थम गया। यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगालैंड में भी चुनाव 27 फरवरी को होने हैं और नतीजे दो मार्च को आएंगे। यहां कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। क्योंकि भाजपा के एक प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इस बार नगालैंड में चार महिला सदस्यों सहित कुल 183 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगालैंड के पुलिस महानिदेशक रुपिन शर्मा ने कहा है कि नगालैंड की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed