{"_id":"606a17d049ed7161fb48ee19","slug":"campaigning-end-for-final-phase-of-assam-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव : अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त, छह अप्रैल को होगा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव : अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त, छह अप्रैल को होगा मतदान
Mon, 05 Apr 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:18 AM IST
सार
भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र तोमर, जितेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और अनुराग ठाकुर तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया।
विज्ञापन
असम विधानसभा चुनाव के दौरान नेता
- फोटो : social media
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। छह अप्रैल को 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। तीसरे चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किए।
विज्ञापन
बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के तीन सहित 12 जिलों की इन सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले उम्मीदवार अंतिम समय तक प्रचार करते रहे। इनमें 25 महिला प्रत्याशी भी हैं।
विज्ञापन
मोदी ने बीटीआर में कोकराझार और तामुलपुर में दो रैलियों को संबोधित किया और बोडो समझौता होने तथा भाजपा की विकास पहल को रेखांकित किया।
भाजपा के एक अन्य स्टार प्रचारक व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निचले असम के कई निर्वाचन क्षेत्रों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वे तीन रैलियों को संबोधित करने वाले थे, लेकिन असम की अपनी यात्रा से बीच में ही उन्हें लौटना पड़ा। छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले के बाद वह नई दिल्ली लौट गए।
भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र तोमर, जितेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और अनुराग ठाकुर तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया।
राहुल गांधी ने कामख्या मंदिर का दर्शन किया और चायगांव तथा बरखेत्री सीटों पर रैलियों को संबोधित किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे, डॉ. नासिर हुसैन और डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया।