फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Campaign: 'Shreshtha Pradhan' campaign started, the princes who do better work in less budget will be honored

अभियान: 'श्रेष्ठ प्रधान' मुहिम का आगाज, कम बजट में बेहतर काम करने वाले प्रधानों का होगा सम्मान

Thu, 20 Oct 2022 07:56 PM IST
विवेक दास अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: विवेक दास Updated Thu, 20 Oct 2022 07:56 PM IST
सार

अमर उजाला इस लोकप्रिय आयोजन का मीडिया सहयोगी है। पिछले साल एशियन पेंट्स व अमर उजाला की ‘श्रेष्ठ प्रधान’ मुहिम को खासी प्रशंसा मिली थी।

विज्ञापन
Campaign: 'Shreshtha Pradhan' campaign started, the princes who do better work in less budget will be honored
एशियन पेंट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कम बजट में बेहतर काम करने वाले प्रधान समाज के लिए मिसाल हैं। उत्तर प्रदेश के ऐसे ही प्रधानों को सम्मान देने के लिए एशियन पेंट्स 'श्रेष्ठ प्रधान' अभियान शुरू किया गया है। अमर उजाला इस लोकप्रिय आयोजन का मीडिया सहयोगी है। 

विज्ञापन


पिछले साल एशियन पेंट्स व अमर उजाला की ‘श्रेष्ठ प्रधान’ मुहिम को खासी प्रशंसा मिली थी। इस साल भी जिन प्रधानों ने कम बजट में अच्छा काम किया है, उनको इस मुहिम के तहत सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में उत्तर प्रदेश के वे प्रधान शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपने गांव में विकास कार्य कराने के साथ बचत करने में मिसाल कायम की है। किसी भी गांव के वर्तमान प्रधान इस अभियान में  भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी संक्षिप्त प्रोफाइल और विकास कार्य का विवरण दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का कोई भी निवासी अपनी ओर से ऐसे किसी प्रधान के लिए नामांकन कर सकता है जिसे वह बचत के साथ बेहतर काम कराने वाला मानता है। 
विज्ञापन


प्रदेश के 30 प्रधानों को मिलेगा उपहार

पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए 30 श्रेष्ठ प्रधानों को खास उपहार दिए जाएंगे। एक तो पुरस्कार स्वरूप उनके ऑफिस में एशियन पेंट्स की ओर से मुफ्त पेंटिंग कराई जाएगी। दूसरे, उन्हें लखनऊ में आयोजित समारोह में  सम्मानित भी किया जाएगा। इस  मुहिम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जिनमें कुछ अच्छा करने की चाह हो, वे सीमित संसाधन में भी अपनी सूझबूझ से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन

संक्षिप्त प्रोफाइल और कराए गए विकास कार्य का विवरण देते हुए मोबाइल नंबर 9811356546 पर आवेदन व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed